डेरा केस: दंगाइयों को 5 करोड़ बांटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब पुलिस का कमांडो भी शामिल
इस हिंसा में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा में हिंसा भड़काने के लिए 5 करोड़ बांटने वाला पंजाब पुलिस का कमांडो और चमकौर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब पुलिस ने बताया कि कमांडो दान सिंह ही सिरसा डेरा से पांच करोड़ रुपए लेकर पंचकूला आया था, जिसके बाद उसने चमकौर सिंह को पैसे दी और उसने दंगाइयों के बीच पैसा पहुंचाया।
पैसे पहुंचने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्ह कल रात गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से से पूछताछ जारी है।
इसे भी पढ़े: आज भी जारी है राम रहीम के डेरे की तलाशी, कल मिले थे ये चौंकाने वाले सामान
इस केस की जांच के लिए SIT को गठित किया गया है। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की गिरफ्तार के बाद हरियाणा में हिंसा भड़काने के लिए पूरा प्लान तैयार किया गया था।
हरियाणा पुलिस को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बद पंचकूला में हिंसा फैलाने और भीड़ जुटाने के लिए डेरा की तरफ से पांच करोड़ रुपये दिए गए थे।
ये है मामला
गौरतलब है कि पिछले महीने सीबीआई कोर्ट ने दो साध्वियों से रेप का दोषी पाते हुए राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी।
रहम रहीम की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थकों ने हरियाणा के पंचकूला और पांच राज्यों में जमकर उत्पात मचाया था, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App