डेरा केस: पंचकूला में हिंसा भड़काने के लिए राम रहीम ने दिए थे 5 करोड़
सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी पाते हुए उसे 20 साल की सजा सुनाई थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Sep 2017 10:47 AM GMT
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की गिरफ्तार के बाद हरियाणा में हिंसा भड़काने के लिए पूरा प्लान तैयार किया गया था।
हरियाणा पुलिस को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बद पंचकूला में हिंसा फैलाने और भीड़ जुटाने के लिए डेरा की तरफ से पांच करोड़ रुपये दिए गए थे।
हरियाणा पुलिस ने बताय कि उन्हें खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि डेरा की तरफ से चमकौर सिंह और डॉक्टर नैन को 5 करोड़ दिए गए थे। फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या से क्या होगी राम रहीम की हालत, जेल में कर रहे हैं ये काम
ये है मामला
गौरतलब है कि पिछले महीने सीबीआई कोर्ट ने दो साध्वियों से रेप का दोषी पाते हुए राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी।
रहम रहीम की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थकों ने हरियाणा के पंचकूला और पांच राज्यों में जमकर उत्पात मचाया था, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि पंचकूला में 23 अगस्त से ही हजारों की संख्या में डेरे के अनुयायी और समर्थक जुटने लगे थे।
उनके रहने, खाने पीने और उनके आने-जाने के किराए के लिए डेरे की तरफ से पैसे दिए गए थे। ये रकम डेरा सच्चा सौदा सिरसा मुख्यालय की तरफ से भेजी गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story