Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जेल में राम रहीम को मिल रहा है ''''वीआईपी'''' ट्रीटमेंट, दाल रोटी नहीं खाता है लजीज पकवान

जेल प्रशासन हर कैदी के खान- पान का सुबह शाम अलग से इंतजाम करता है।

जेल में राम रहीम को मिल रहा है वीआईपी ट्रीटमेंट, दाल रोटी नहीं खाता है लजीज पकवान
X

आलीशान डेरे में गुजर बसर करने वाले बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम का जेल में बुरा हाल है। बाबा जेल की रोटी नहीं निगल पा रहा क्योंकि उसे वो खाना अच्छा नहीं लग रहा है। राम रहीम ने अपना पेट भरने के लिए जुगाड़ ढूंढ लिया है।

राम रहीम जेल की कैंटीन से फल लेकर खा रहा है और जूस पीकर अपनी प्यास बुझा रहा है। बता दें कि जेल की कैंटीन में बिस्कुट, नमकीन, फल, जूस, लड्डू, मठ्ठी, समोसे, नूडल्स और खाने-पीने की कई चीजें मिलती हैं। जेल प्रशासन हर कैदी के खान- पान का सुबह शाम अलग से इंतजाम करता है।
उल्लेखनीय है कि राम रहीम पहले दिन से ही जेल के खाने का बहिष्कार कर रहा है। जेल प्रशासन ने उसके लिए दो नंबरदारों की नियुक्तियां कर रखी है। राम रहीम जेल में 10 दिन काट चुका है। सुरक्षा के मद्देनजर राम रहीम को कोई काम भी नहीं सौंपा गया है।
जेल में कोई भी अबतक अबु सलीम से मिलने नहीं पहुंचा। वो एक पिंजड़ें में कैद होकर जिंदगी जी रहा है। पुलिस वेरिफिकेशन के पूरा होते ही राम रहीम से कोई मिलने आ सकता है। गुरमीत राम रहीम के सुनरियां जेल में कैद होने से पहले उसके जेल अकाउंट में 18 हजार रुपए डलवाए गए थे। राम रहीम उन्हीं पैसों से फल और जूस खा-पी रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story