राम रहीम को भगवान मानने वाले भक्त, अब नाली में फेंक रहे हैं ये तस्वीरें
श्रीगंगानगर है जहां राम रहीम का जन्म हुआ है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Sep 2017 10:04 AM GMT
हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह के दोषी साबित होने के बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकारियों ने राम रहीम की कई तस्वीरें गटर में पाईं। यह तस्वीरें राम रहीम के समर्थकों ने गटर में डाली हैं।
Photos of rape convict #RamRahimSingh, sentenced to 20 years imprisonment, found during desilting of drain in Rajasthan's Sri Ganganagar. pic.twitter.com/rvLaC2PLbN
— ANI (@ANI) September 2, 2017
श्रीगंगानगर के चीफ सेनीटेशन इंस्पेक्टर देवेंद्र राठौर ने बताया कि फंसी हुई ड्रेनों की जांच पर ये बात पता लगी। शुरूआत में उन्हें लगा कि ये ड्रेन कूड़ा-कबाड़ से ब्लॉक हुई हैं लेकिन बाद में पता चला कि गुरमीत राम रहीम की करीब 100 से ज्यादा तस्वीरें उन्हीं के समर्थकों ने गटर में डाली थी।
बता दें कि ये वही श्रीगंगानगर है जहां राम रहीम का जन्म हुआ है। राम रहीम को 15 साल पहले दो साध्वियों से रेप के मामले में 20 साल की जेल हुई है। गुस्साए डेरा समर्थकों ने अपने घरों में सजाई गई उनकी तस्वीरों को सजा के ऐलान के बबाद गटर में फेंक दिया।
देवेंद्र राठौर ने बताया कि जिले में कई जगहों पर गुरमीत की तस्वीरें गटर के अंदर पड़ी मिली। गौरतलब है कि राम रहीम के दोषी साबित होने से पहले पंचकूला में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी। यही नहीं राम रहीम के समर्थकों ने कई बिल्डिंगों और वाहनों को आग लगा दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story