Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बलात्कारी बाबा राम रहीम ने रात में नहीं खाया खाना

न्यायाधीश जगदीप सिंह ने वर्ष 2002 के बलात्कार के दोनों मामलों के लिए बाबा को 10-10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई हैं।

बलात्कारी बाबा राम रहीम ने रात में नहीं खाया खाना
X

अपनी दो अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल जेल की सजा सुनाये जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने बीती रात रोहतक की सुनारिया जेल में रात का खाना नहीं खाया।

जेल के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि रात में 50 वर्षीय स्वयंभू बाबा ने केवल थोड़ा पानी पीया और सुबह दूध लिया था। गुरमीत ने किसी से भी बात नहीं की और उसे जेल में इधर उधर चहलकदमी करते देखा गया।

इसे भी पढ़े:- शिमला रेप केस: CBI ने IG और DSP समेत 8 पुलिस वाले गिरफ्तार

सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत को अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के मामले में कल 20 साल जेल की सजा सुनाई थी। अदालत ने कहा था कि उसने पाशविक व्यवहार किया और साध्वियों तक को नहीं बख्शा।

न्यायाधीश जगदीप सिंह ने अपने नौ पृष्ठ के आदेश में वर्ष 2002 के बलात्कार के दोनों मामलों के लिए 10...10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई और दोनों मामले में 15...15 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story