मौज मस्ती के लिए स्कूली लड़कियां लाता था राम रहीम, गुफा से आती थी रोने की आवाज
बाबा की गुफा में पुरुषों के आने पर पाबंदी थी।

रेप केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप को यकीन करना मुश्किल होगा लेकिन यह सच है। एक निजी चैनल के मुताबित बाबा जिस गुफा में रहता था वहां रोजाना अय्यायाशी के लिए नई-नई लड़कियां आती थीं।
चैनल ने यह खबर गुरदास सिंह तूर के हवाले से चलाई है जो एक समय में बाबा का सेवक हुआ करता था। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप मामले में सीबीआई कोर्ट ने पहले बाबा के दोषी ठहराया जिसके बाद ने सीबीआई की स्पेशल में कोर्ट ने 10-10 साल यानी 20 साल की सजा सुनाई गई है। जब से बाबा के नए-नए कारनामें सामने आ रहे हैं।
इसे भी पढ़े:- खुलासा: पंजाब और हरियाणा में हिंसा फैलाने के लिए बाबा ने दिए थे 38 लाख
बाबा के करीबी रहे गुरदार सिंह तूर के अनुसार बाबा राम रहीम रोज नई लड़की के साथ अय्याशियां करता था। उनका कहना है कि बाबा की गुफा का एक दरवाजा गर्ल्स स्कूल के कैंपस में खुलता था। जहां से वह रोज लड़कियों का चयन करके लाता था।
गुरदास सिंह तूर ने बताया कि गुफा बनी प्रिंटग प्रेस के पास ड्यूटी कर रहे थे तभी रात को बाबा की गुफा से रोज आधी रात को चीख की अवाज सुनाई देती थी। बाबा के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने बताया कि गुफा में बाबा 200 से ज्यादा साध्वियों के साथ रहता था। यहां पुरुषों के आने पर पाबंदी थी।
बाबा ने अपने भक्तों की लड़कियों के लिए हिसार के अपने डेरे पर स्कूल खोल रखा था। जो कि बाबा रहने वाली जगह यानी आश्रम की गुफा के बिल्कुल करीब है। बाबा के भक्त रह चुके लोग बताते हैं कि असल में बाबा इसी गर्ल्स स्कूल से ही लड़कियों के शोषण की शुरुआत कर देता था।
इसे भी पढ़ें: राम रहीम के बाद अब रामपाल की किस्मत का फैसला, हिसार में धारा 144 लागू
हर साल 15 अगस्त को अपने जन्मदिन पर बाबा इसी स्कूल में अपने साध्वियों और छात्राओं के साथ अश्लील डांस करता था, जिन्हें देखने की इजाजत लड़कियों के परिवारवालों को भी नहीं थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App