राम रहीम मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
अंबाला से राम रहीम का ड्राइवर और आईटी हैड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Sep 2017 1:56 PM GMT
रोहतक की सुनारिया जेल में बंद रेप के आरोप राम रहीम का ड्राइवर आखिरकार 19 दिनों बाद हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के दौरान गुर्गे से 14 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
कार ड्राइवर हरमेल सिंह को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ड्राइवर पर आरोप था कि उसने राम रहीम की सजा के ऐलान वाले दिन लैंडक्रूज गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। तो वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान डेरा के आईटी हेड को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सजा के दौरान राम रहीम की एक गाड़ी के कई आपत्तिजनक चीजें मिली थी। जिसके बाद राम रहीम की इस कार ड्राइवर की तलाश की जा रही थी।
फिलहाल हरियाणा पुलिस को एक ही कामयाबी मिली है। बाबा की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा अभी गायब है। उसकी तलाशी के लिए भी जगह जगह छापेमारी की जा रही है। बता दें कि 18 साल पूराने साध्वी से दुष्कर्म के मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा मिली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story