Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पानीपत रैली : बीजेपी के बागी सांसद राजकुमार सैनी ने बनाई नई पार्टी

भारतीय जनता पार्टी से सांसद ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले ही एक नई पार्टी बना दी है।

पानीपत रैली : बीजेपी के बागी सांसद राजकुमार सैनी ने बनाई नई पार्टी
X

भारतीय जनता पार्टी से सांसद ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले ही एक नई पार्टी बना दी है। पार्टी से बगावत करने के बाद राजकुमार सैनी ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी नाम से नई पार्टी बनाई है।

बता दें कि काफी दिनों से बीजेपी में उनका तालमेल नहीं मिल रहा है। 2014 के लोक चुनाव में बीजेपी के टिकट पर लड़े राजकुमार सैनी उद्योगपति नवीन जिंदल को हराकर लोकसभा पहुंचे थे।

उन्होंने जाट आरक्षण का खुलकर विरोध किया था और पिछले काफी समय से उन्होंने अपनी ही पार्टी के साथ-साथ दूसरी राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ भी मोर्चा खोल रखा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story