Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मनाक! ससुर करता था रेप, पति दूसरों के साथ सोने के लिए करता था मजबूर

हरियाणा में एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा उसे देह व्यापार में ढकेलने का मामला सामने आया है।

शर्मनाक! ससुर करता था रेप, पति दूसरों के साथ सोने के लिए करता था मजबूर
X

हरियाणा में एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा उसे देह व्यापार में ढकेलने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नूंह के महिला थाने में अपने ससुर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। इतना ही नहीं महिला ने अपने पति पर दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर ससुर और पति पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां उसने अपना बयान दर्ज कराया। आरोपी ससुर-पति तैयब और शाकिर फिलहाल फरार हैं।

यह भी पढ़ें- हैवानियत! मां-बाप ने 4 महीने के बच्चे को माइक्रोवेव में रख जलाया, हुआ ये हाल

ससुर रखता था गलत निगाह

पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय पीड़ित महिला राजस्थान के अलवर की रहने वाली है। कुछ साल पहले पीड़िता की शादी हरियाणा के नूंह जिले के पिपाका गांव में शाकिर नामक व्यक्ति से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि निकाह के बाद से ही ससुर उस उस पर गंदी निगाह रखता था।

पति दूसरों के साथ संबंध बनाने के करता था मजबूर

इतना ही नहीं पति दूसरों से पैसे लेकर अपनी पत्नी को दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था।

यह भी पढ़ें- इयर ऑन ट्विटर 2017: मोदी का जलवा रहा कायम, टॉप 10 में सिर्फ ये एक्ट्रेस शामिल

ससुर ने किया रेप

पीड़िता के मुताबिक, 19 नवंबर को उसका ससुर बहाना बनाकर उसे अपने साथ तावडू ले गया और वहां मेरे साथ बलात्कार किया। मैंने जब इस बारे में पति को बताया तो उसने उलटा मेरी ही पिटाई कर दी और साथ ही ये भी आरोप लगाया कि मैं ससुर को बदनाम करना चाहती हूं।
फिलहाल आरोपी अभी फरार हैं लेकिन गुरुग्राम की एएसआई मंजू ने कहा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story