जींद: कुआंरो की नौकरी लगते ही आने लगे शगुन, गाने भी हो गए वायरल
प्रदेश में पहली बार थोक में हुई डी-ग्रुप की भर्ती हजारों युवाओं के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है। एक तो उन्हें सरकारी नौकरी मिल गई है और दूसरा अब उनकी शादी भी हो जाएगी। ओवरएज हो चुके कुंवाराें की शादी के भी शगुन आ रहे हैं। इस भर्ती में हजारों ऐसे युवा चयनित हुए हैं, जो शादी के लिए ओवरएज हो चुके थे।

जींद। प्रदेश में पहली बार थोक में हुई डी-ग्रुप की भर्ती हजारों युवाओं के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है। एक तो उन्हें सरकारी नौकरी मिल गई है और दूसरा अब उनकी शादी भी हो जाएगी। ओवरएज हो चुके कुंवाराें की शादी के भी शगुन आ रहे हैं। इस भर्ती में हजारों ऐसे युवा चयनित हुए हैं, जो शादी के लिए ओवरएज हो चुके थे। नौकरी न मिलने के कारण उनकी शादी नहीं हो रही थी। ग्रुप डी की भर्ती के बाद अब इस पर 'म्हारा भी ब्याह होवैगा रै, भाग जाग ग्या, डी ग्रुप की भर्ती मैं चपरासी लाग ग्या' जैसे गीत बन रहे हैं और यह खूब लोकप्रिय हो रहे हैं। दरअसल, एक दशक पहले आई मंदी और उसके बाद कारपोरेट सेक्टर की नौकरियों में आने वाले उतार-चढ़ाव को देख अधिकतर अभिभावक चाहने लगे हैं कि बेटी के लिए सरकारी नौकरी वाला लड़का ही तलाशा जाए। घर में महिलाएं जिद करती थीं-'छोरी को ढूंढो सजन सरकारी भले हो पटवारी।' ग्रुप डी की भर्तियों के बाद इसमें थोड़ा सा संशोधन हुआ है- 'छोरी को ढूंढो सजन सरकारी भले हो चपरासी।'
नौकरी के साथ रिश्ता भी पक्का
अब सरकारी नौकरी मिलने के बाद रिश्तों की लाइन लग गई है। पिछले दिनों डी-ग्रुप की 18 हजार भर्तियों का रिजल्ट जारी किया है और चयनित युवाओं की ज्वाइनिंग भी चल रही है। इस भर्ती में नौकरी पर लगे उन युवाओं के घरों में खुशी का ठिकाना नहीं है, जो अभी तक कुंआरे थे। अब इनके घरों में रिश्ते के लिए लड़की वालों की लाइन लग गई है। मजे की बात यह है कि जिन बेरोजगार युवाओं के साथ कोई अपनी बेटी का रिश्ता नहीं करना चाहता था, अब नौकरी लगने के बाद इन युवाओं ने भी नखरे दिखाने शुरू कर दिए हैं और पढ़ी-लिखी बहू की डिमांड शुरू कर दी है। कोई एमए, बीएड लड़की की डिमांड कर रहा है तो कोई जेबीटी या अन्य कोर्स कर चुकी लड़की मांग रहा है।
गाने भी हो गए वायरल
डी-गुप की भर्ती के बाद सोशल मीडिया पर कई गाने भी बनकर वायरल हो रहे हैं। बैंजू-घड़वे पर एक गाने को खूब लाइक किया जा रहा है, जिसकी लाइनें हैं... म्हारा भी ब्याह होवैगा रै, भाग जाग ग्या, डी-ग्रुप की भर्ती मैं चपरासी लाग ग्या। बेशक काला हो रिश्तां की लैन लागै गी, ईब सुथरी-सुथरी छोरी आगै-पाछै हांडैंगी।' इसके अलावा कई अन्य गाने पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक फिल्म में जज के सामने सन्नी देओल के एक सीन की डबिंग करके डी-ग्रुप के कुंआरों की शादी से जोड़ दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App