शर्मनाकः दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गर्भवती महिला के साथ किया गैंगरेप
गर्भवती महिला अस्पताल से अपनी जांच कराकर वापस लौट रही थी। तभी ऑटो चालक ने पीड़ित युवती के ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंग रेप किया।

देश में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम का है जहां दंरिदों ने हैवानियत की जारी हदें पार कर एक गर्भवती महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया हैं।
पुलिस जांच के अनुसार गर्भवती महिला अस्पताल से अपनी जांच कराकर वापस लौट रही थी। तभी ऑटो चालक ने पीड़ित युवती के ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंग रेप किया।
पुलिस ने बताया कि कथित घटना गुरुग्राम के मानेसर इलाके के बीते 21 मई कि है और महिला ने घटना के चार दिन बाद अपने साथ हुई इस वारदात की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला के मेडिकल टेस्ट में गैंग रेप की पुष्टि की गई है। बहराल पुलिस ने कानून कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक और उसके दो अन्य साथियों की तलाश शुरु कर दी है।
ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला गर्भपती है और बीते 21 मई को वह अपने पति से साथ साइकिल पर बैठकर डॉक्टर के पास नियमित जांच के लिए गई थी। लेकिन डॉक्टर को दिखाकर लौटते वक्त महिला को साइकिल पर बैठने में तकलीफ होने लगी।
जिसके बाद पीड़िता के पति ने उसे ऑटो से घर जाने के लिए कह दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता जब ऑटो रिक्शा में बैठी तो ऑटो चालक ने महिला को पीने के लिए पानी दिया।
पीड़ित महिला के अनुसार पानी पीते ही महिला बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोप ऑटो चालक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App