Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पलवल: दंगे भड़काने की साजिश, ईदगाह पर फेंका सुअर का मांस, 3 गिरफ्तार

धर्मगुरू की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पलवल: दंगे भड़काने की साजिश, ईदगाह पर फेंका सुअर का मांस, 3 गिरफ्तार
X

पलवल में शांति व्यवस्था को भंग करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से चार युवकों ने नशे में मरा हुआ सुअर एक समुदाय विशेष के धर्म स्थल के दरवाजे पर डाल दिया।

ऐसा करते हुए उन लोगों को धर्मगुरू ने देख लिया और दो युवकों को पहचान लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। धर्मगुरू की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें- हरियाणा: सोनीपत में बदमाशों ने सरेआम युवक को मारी गोली, परिवार ने लगाया ये आरोप

डीएसपी मौजीराम ने बताया कि गत 23 मार्च की शाम पलवल की संजय कालोनी निवासी पिंटू और ईसा के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पिंटू ने अपने दोस्त आदित्य, सोनू और गुलशन के साथ बैठकर पहले तो शराब पी और फिर सुअर का मरा हुआ बच्चा संजय कालोनी स्थित ईदगाह के समीप धार्मिक स्थल के गेट पर डाल दिया और भाग गए।

इसे भी पढ़ें- गुरुग्राम के मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर के मालिक समेत नौ अरेस्ट

इस बारे में मौलाना इरशाद ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और प्रेम विहार निवासी आदित्य, संजय कालोनी निवासी पिंटू उर्फ रोहित तथा हथीन गेट निवासी कलुआ उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस चौथे आरोपी गुलशन को पकड़ने लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इनपुट- भाषा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story