Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जब वोटिंग रोक कर खाना खाने लगे कर्मचारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित पोलिंग बूथ पर अधिकारियों ने लंच ब्रेक के लिए आधे घंटे के लिए बूथ बंद कर दिया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जब वोटिंग रोक कर खाना खाने लगे कर्मचारी
X
सांकेतिक चित्र

Haryana Assembly Election: हरियाणा की बादशाहपुर (Badshahpur) विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ (Polling Booth) पर हंगामा मचने लगा। हंगामें का कारण था कि अचानक से वोटिंग रोक दी गई। इस दौरान पोलिंग बूथ के बाहर लंबी लाइन लग गई। जब वोटिंग रोक दिए जाने का कारण पता लगा तो सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल, पोलिंग बूथ पर मौजूद अधिकारियों ने करीब 10 बजे खाना खाने के लिए मतदान केंद्र को आधे घंटे के लिए बंद कर दिया था। इस वजह से लोगों को काफी देर तक लाइन में खड़े रहकर परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई मतदान केंद्र ऐसे भी थे जहां तकनीकी खराबी के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ। जब्कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक लगातार मतदान प्रक्रिया चलनी थी। जैकबपुरा, पटौदी में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण वहां भी लगभग 30 मिनट लेट मतदान शुरू हुआ। गांव धर्मपुर के बूथ नंबर 13 से भी आधे घंटे के लिए मतदान को रोक दिए जाने की घटना सामने आई। जिस वजह से पोलिंग बूथ के बाहर लंबी लाइन लग गई। देर तक मतदान नहीं होने के कारण कई लोग मतदान किए बिना ही केंद्र से वापस चले गए।

एक मतदाता ने मामले पर कहा कि वह अपने बीमार पिता को मतदान के लिए केंद्र पर लेकर आया था। धूप अधिक होने के कारण वह अपने पिता को ज्यादा देर तक वहां नहीं रोक सकता था। वहां अधिकारियों ने लंच के नाम पर बूथ बंद कर रखा था। करीब दस मिनट तक उसने बूथ के बाहर इंतजार भी किया। लेकिन उसके बाद भी जब केंद्र पर मतदान शुरू नहीं हुआ तो वह अपने पिता को लेकर वापस लौट गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story