Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा दिवस पर नेताओं ने अपने अंदाज में दी बधाई, जानिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कैसे दी बधाई

हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को हरियाणा दिवस मनाया जाता है। शुक्रवार को इस अवसर पर हरियाणा के नेताओं ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की बधाई दी हैं।

54 वें हरियाणा दिवस के अवसर पर नेताओं ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
X
सांकेतिक चित्र

हरियाणा (Haryana) राज्य का गठन वर्ष 1966 में 1 नवंबर को किया गया था। प्रदेश के 53 साल पूरे करने के बाद हरियाणा से लेकर देशभर के नेताओं ने बधाइयां दी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तक ने हरियाणा दिवस की लोगों को बधाई दी है।

हरियाणा प्रदेश का निर्माण इस क्षेत्र को भाषा और संस्कृति के आधार पर पूर्वी पंजाब से अलग करके किया गया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को हरियाणा दिवस (Haryana Diwas) के रूप में मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने अप्रैल 1966 में पूर्वी पंजाब का सर्वेक्षण करने और यह निर्धारित करने के लिए एक आयोग की स्थापना की कि हरियाणा के नए राज्य में कौन से हिस्से शामिल किए जाएं। आयोग ने मई में अपनी रिपोर्ट दी, और रिपोर्ट में दी गई अधिकांश सिफारिशों का पालन किया गया। लेकिन चंडीगढ़ शहर को पूरी तरह से हरियाणा में शामिल किए जाने के बजाय हरियाणा व पंजाब की संयुक्त राजधानी बनाया गया।

हरियाणा दिवस के अवसर पर सभी नेताओं ने प्रदेशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

सीएम खट्टर ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि लोगों के कठोर परिश्रम और लगन की वजह से राज्य ने भारत के साथ-साथ विश्व में भी एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा है कि मुझे यकीन है कि आने वाले समय में, हरियाणा प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा!

हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है और कविता के जरिए हरियाणा का अभिनंदन किया है।

हरियाणा की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस के मौके पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंन बताया है कि वर्ष 1966 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने हरियाणा प्रदेश का गठन किया था। इस ऐतिहासिक कदम के बाद हरियाणा ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होने कहा है कि हमारे बहादुर और मेहनतकश लोगों ने अपनी मेहनत, हिम्मत और शौर्य से देश व प्रदेश का नाम हर क्षेत्र में रौशन किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी 54 वें हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story