अब रात को सुनसान एरिया में नहीं घबराएं महिलाएं, 1091 पर करें फोन सुरक्षित घर पहुंचाएगी पुलिस
करनाल पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। वह रात में कहीं भी फंसती हैं तो पुलिस उन्हें मदद पहुंचाएगी।

करनाल पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया द्वारा एक अनोखी पहल की गई है। उनके द्वारा आदेश जारी किए गए हैं कि यदि कोई महिला किसी कारण से रात के समय घर से बाहर है और बीच रास्ते में उसका वाहन खराब हो जाता है या उसके वाहन का ईंधन खत्म हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में खुद को असहाय महसूस न करें,
क्योंकि करनाल पुलिस हर समय आपकी सेवाएं सुरक्षा और सहयोग के लिए आपके साथ है। ऐसी स्थिति में तुरंत महिला हेल्पलाइन नं. 1091 पर काल करें और अपनी लोकेशन बताएं। कम से कम समय में महिला पीसीआर या दुर्गा शक्ति का वाहन आपके पास पहुंचेगा और वह सुरक्षित आपको आपके घर तक पहुंचाएगा।
भौरिया ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरी है और इसी को मददेनजर रखते हुए, जिला पुलिस द्वारा रात के समय घर से बाहर निकली महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता को करने के लिए एक विशेष सेवा शुरू की गई हैं।
उन्होंने सभी करनाल वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर की औरतों को करनाल पुलिस कि इस मुहिम के बारे में जरूर बताएं, ताकि यदि उन्हें कभी ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़े तो तुरंत 1091 पर काल करें। ऐसा करके करनाल व महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में जिला पुलिस का सहयोग करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App