हरियाणाः करनाल में छात्र की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने की फायरिंग और लाठीचार्ज
हरियाणा के करनाल में छात्र की मौत पर विरोध - प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समूह को तितर - बितर करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को लाठीचार्ज किया। पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले भी दागे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 April 2019 1:55 PM GMT
हरियाणा के करनाल में छात्र की मौत पर विरोध - प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समूह को तितर - बितर करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को लाठीचार्ज किया। पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले भी दागे।
पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को करनाल में आईटीआई के 20 वर्षीय छात्र की बस में चढ़ने के दौरान टायर के नीचे आने से मौत हो गई थी। जिसके बाद कई छात्र सड़कों पर उतर आए। यह हादसा आईटीआई चौक पर हुआ।
छात्रों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के बस चालक बसों को निर्धारित स्टॉप पर नहीं रोकते हैं जिसके चलते उन्हें बसों के पीछे भागने के लिए मजूबर होना पड़ता है।
छात्रों ने दावा किया कि छात्र बस से टकराया था लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी को तुरंत नहीं रोका, जिसके चलते बस से कुचल कर छात्र की मौत हो गई।
#WATCH Police baton charge on students while they were protesting over the death of a student in a road accident in Karnal. #Haryana pic.twitter.com/TUnFXUP4TS
— ANI (@ANI) April 12, 2019
पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को पथराव किया। पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज और आंस गैस के गोले छोड़ने पड़े। करनाल के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है।
घटना के विरोध में बृहस्पतिवार की शाम आईटीआई छात्रों ने हंगामा किया और बस में तोड़फोड़ की। उन्होंने कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बाधित किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story