फर्रुखनगर में बच्चे की नरबलि देनी की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरियाणा के फर्रुखनगर में बच्चे की नरबलि देने की कोशिश की गई है। CIA और पुलिस ने मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

X
Priyanka KumariCreated On: 20 Dec 2019 10:17 AM GMT
हरियाणा के फर्रुखनगर में एक बच्चे की बलि देने की घटना सामने आई है। जहां कुछ लोगों की ओर से बच्चे की बलि देने की कोशिश की गई। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
जिसके बाद CIA और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को गिरफ्तार किया है। नरबलि को अंजाम देने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story