Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रोहतक में बोले PM मोदीः भारत अब अंतरिक्ष में भी कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत है। 2014 में भारत आर्थिक ताकत के रूप में दुनिया में 11वें नंबर था, आज छठे नंबर पर है और पांचवे नंबर पर आने लिए कोशिश कर रहा है।

रोहतक में बोले PM मोदीः भारत अब अंतरिक्ष में भी कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत है। 2014 में भारत आर्थिक ताकत के रूप में दुनिया में 11वें नंबर था, आज छठे नंबर पर है और पांचवे नंबर पर आने लिए कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत हो या आपके हाथ में मोबाइल फ़ोन, आज ये सब भारत में ही बन रहा है। अब भारत ने जल, थल, नभ के साथ साथ अंतरिक्ष में भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता प्राप्त कर ली है।

उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्ष में भारत ने जो कुछ हासिल किया वो आपके एक वोट ने किया है। ये आपके वोट की ताकत है, ये सब कुछ हरियाणा के मजबूत इरादों ने किया है। आपने 2014 में दिल्ली में एक मजबूत और ईमानदार सरकार न बनाई होती तो ये संभव न होता।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहने की जरुरत है। कांग्रेस ने 70 साल तक देश कैसे चलाया है, उनका दिमाग कैसे चलता है, उनकी खोपड़ी में कैसा अहंकार भरा है ये कल केवल 3 शब्दों में उन्होंने खुद ही समेट दिया।

उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक ने कहा कि 1984 का सिख दंगा 'हुआ तो हुआ'। ये नेता गांधी परिवार के सबसे बड़े राजदार है, ये राजीव गांधी के अच्छे दोस्त और राहुल गांधी के गुरु हैं। इनके लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं है। सैकड़ों सिखों को पेट्रोल डीजल डालकर जला दिया गया। गले में टायर डालकर आग लगा दी और कांग्रेस कह रही है कि 'हुआ तो हुआ'।

मोदी ने आगे कहा हजारों सिखों को घरों से बाहर निकालकर मारा गया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है 'हुआ तो हुआ'। हजारों सिखों की घर-दुकानें जला दी गई, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है 'हुआ तो हुआ'। हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों में सिखों को निशाना बनाया गया। इसका नेतृत्व कांग्रेस ने किया। ये पाप कांग्रेस के हर छोटे-बड़े नेता ने किया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है 'हुआ तो हुआ'।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए समर्थ लोगों का अपमान किया जाता है, उनकी पहचान को ऊपर नहीं उठने दिया जाता है। भाखड़ा-नांगल डैम की सोच, सर छोटूराम की थी, लेकिन उनको कभी इसका क्रेडिट ही नहीं दिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में जो कांग्रेस के नामदार हैं, उनके जो रिश्तेदार हैं, उन्होंने यहां के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मिलकर क्या-क्या गुल खिलाए हैं, ये भी पूरा देश जानता है। किसान की जमीन कौड़ियों के दाम पर हड़प ली और फिर उस पर भ्रष्टाचार की खेती की गई।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की इसी कर्मों का परिणाम है कि 2004 से लेकर 2014 तक पाकिस्तान के आतंकी भारत में हमले रहे और कांग्रेस की कमजोर सरकार रोती रही। आपके इस चौकीदार ने इस नीति को बदला है। आज हमारे सपूतों को हमने खुली छूट दी है, सीमा में बांधकर नहीं रखा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब समझौता ब्लास्ट हुआ था, तो पाकिस्तान के आतंकियों को भगा दिया गया और निर्दोष लोगों को फंसा दिया। कांग्रेस के दरबारियों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरु किया कि ये हिंदू आतंकवाद है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story