Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बहादुरगढ़ में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

राजकुमार गुरूवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आटा चक्की चला रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया।

नहर में मिला महिला का शव
X
मृतक महिला का शव (प्रतीकात्मक फोटो)

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रोहद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरूवार को शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार गांव रोहद निवासी राजकुमार गुरूवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आटा चक्की चला रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने देखा तो उसे संभाला और उपचार के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लेकर आये।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस नागरिक अस्पताल में पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक दो बच्चों का पिता था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story