Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सोनीपत : शराब के नशे में सोते समय व्यक्ति ने जलाई बीड़ी, जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक उपचार के बाद ओमप्रकाश को चिकित्सक ने महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। चिकित्सक एकता ने बताया कि आग में झुलसने से करीब 30 प्रतिशत जल चुका हैं।

सोनीपत : शराब के नशे में सोते समय व्यक्ति ने जलाई बीड़ी, जांच में जुटी पुलिस
X
शराब के नशे में सोते समय व्यक्ति ने जलाई बीड़ी

मुरथल थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर में शराब के नशे में सोते समय व्यक्ति को बीड़ी पीना मंहगा पड़ गया। बीड़ी से रजाई में आग लग गई। जिसके कारण वह आग में झुलस गया। सुबह राहगीरों ने उसकी हालत देखी तो अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

झारखंड निवासी रामकिशन (46) अपनी बहन चंपा के पास मलिकपुर गांव में रहता था। चंपा ने बताया कि वह शराब पीने का आदी हैं। देर शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा। उसके बाद सो गया। रात को बीड़ी पीते समय अचानक रजाई में आग लग गई। जिसके कारण व झुलस गया।

महिला ने बताया कि उनके पास अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पैसे नहीं थे। सुबह ताजपुर निवासी रविंद्र ने उसे घायल अवस्था में देखा। उसके बाद अपनी गाड़ी में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा।

प्राथमिक उपचार के बाद ओमप्रकाश को चिकित्सक ने महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। चिकित्सक एकता ने बताया कि आग में झुलसने से करीब 30 प्रतिशत जल चुका हैं। हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर किया जा रहा हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story