Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मोदी और खट्टर सरकार को सबक सिखाने के लिए लोकसभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं लोगः अशोक तंवर

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष अशोक तंवर ने रविवार को कहा कि जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

मोदी और खट्टर सरकार को सबक सिखाने के लिए लोकसभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं लोगः अशोक तंवर
X

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष अशोक तंवर ने रविवार को कहा कि जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी की ‘पोल खोल-हल्ला बोल' रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और खट्टर सरकार दोनों की उलटी गिनती शुरू हो गई है क्योंकि दोनों अपने वादों को पूरे करने में असफल रहे हैं।
राफेल सौदे पर तंवर ने कहा, ‘‘राफेल में भारी घोटाला हुआ है लेकिन मोदी सरकार चीजों को छिपा रही है।'
तंवर ने कहा, ‘‘मोदी और खट्टर सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। लोग भाजपा को सबक सिखाने के लिए बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहे हैं....केन्द्र और राज्य दोनों की भाजपा सरकार वादों को पूरा नहीं कर सकी हैं और लोगों को मुसीबतें झेलनी पड़ रहीं हैं।'

उन्होंने कहा कि अगर अगले साल हरियाणा के चुनाव में उनकी पार्टी जीतती है तो किसानों और गरीबों के ऋण माफ किए जाएंगे,वृद्धावस्था पेंशन को दो हजार रूपए से बढ़ा कर तीन हजार प्रति माह किया जाएगा। इसके अलावा बीपीएल परिवारों के नए सर्वेक्षण के साथ ही ऐसे परिवारों का पता लगाया जाएगा,जिन्हें कोई सरकारी नौकरी नहीं मिली है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story