Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पानीपत में डॉक्टरों की मनमानी, मरीजों को एक गोली देकर बोल रहे कल आना

हरियाणा के पानीपत में डॉक्टरों की मनमानी का मामला सामने आया है। कुटानी गांव के एक व्यक्ति ने अपनी 21 साल की बेटी को सांस की समस्या थी वह रुक-रुककर सांस ले रही थी। बेटी को लेकर वह सिविल अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने हड़ताल का हवाला देकर उन्हें कल्पना चावला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Haryana Doctor Strike
X

जब व्यक्ति अपनी बच्ची को लेकर वहां पहुंचा तो उसे एक टेबलेट देकर घर भेज दिया गया और कहा गया कि कल आना। आज हड़ताल है। इसके बाद वह मजबूरन एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे।

हड़ताल के नाम पर डॉक्टरों ने पूरी व्यवस्था को बन्द कर दिया है। प्रदेश में भले स्वास्थ्य विभाग कहे कि हड़ताल के बावजूद मरीजों को असुविधा नहीं हो रही है तो ये एकदम गलत है। पूरे प्रदेश में हर दिन 1 लाख मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं जहां उन्हें इस हड़ताल से मजबूरन वापस लौटना पड़ रहा है।

उधर पीजीआई रोहतक में डॉ. ओमकार के सुसाइड मामले को लेकर हड़ताल कर कर रहे रेजीडेंट डॉक्टर्स सोमवार को काम पर वापस लौट आए, वीसी डॉ. ओपी कालरा ने हड़ताली डॉक्टर्स की सभी मांगो को पूरा करने का भरोसा दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story