पानीपत पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार
पानीपत पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। बाकि बदमाश भागने मेें सफल रहे।

X
Meenakshi SharmaCreated On: 21 Dec 2019 8:17 AM GMT
पानीपत सीआईए 2 और डिटेक्टिव टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पानीपत के बरसत रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच देर मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस पर करीब आधा दर्जन् फायर किए। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। अन्य बदमाश भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि बदमाश रंगदारी वसूलने आएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story