श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकरायी, इतने लोगों की हो गई मौत
पानीपत में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकरा गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

पानीपत। पानीपत के हुडा सेक्टर-18 स्थित व्यास आश्रम के पास सोमवार के तड़के करीब एक बजे वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे गाड़ी सवार सावन कृपाल आश्रम के 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। वहीं 10 घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया। जीरकपुर के संत सिटी निवासी प्रीतम लाल ग्रोवर ने बताया कि वे रविवार शाम को पत्नी चंचल ग्रोवर, प्रेम कौशल राम निवासी मोहाली, वरुणा गांधी, एमएस एंक्लेवए जीरकपुर, ज्योति निवासी चंडीगढ़, प्रोमिला निवासी जीरकपुर, आत्माराम निवासी पटियाला, ईश्वर देवी निवासी पंचकूला, गोविंद निवासी पंचकूला, सतीश चंद निवासी बरताना, एनएसी, जीरकपुर, राम लोक चंडीगढ़, सुमन गांधी डिकोली, जीरकपुर के साथ दिल्ली, सावन कृपाल आश्रम से चंडीगढ़ के लिए गाड़ी में सवार होकर चले थे।
टोल प्लाजा के पास हादसा
सोमवार के तड़के एक बजे पानीपत टोल पर पहुंचे तो जाम होने के कारण वाहन चालक ने सभी सवारियों को विश्वास में लेकर हुडा सेक्टर 18 से टोल पार करने लगे। उनका वाहन हुडा सेक्टर 18 स्थित राधास्वामी आश्रम के पास असंतुलित हो गया और पेड़ में जा टकराया। हादसे में राम लोक और सुमन गांधी की मौत हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App