लव-जिहाद: जबरन इस्लाम कबूल करवाना चाहता था पति, मना करने पर इंटरनेट पर वायरल की ऐसी तस्वीरें
हरियाणा में लव-जिहाद एक मामला सामने आया है। यहां पंचकुला में रहने वाली एक हिंदू महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसे जबरन इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर कर रहा था।

हरियाणा में लव-जिहाद एक मामला सामने आया है। यहां पंचकुला में रहने वाली एक हिंदू महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसे जबरन इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर कर रहा था। जब महिला ने पति की बात नहीं मानी तो उसके पत्नी की प्राइवेट पिक्चर अपने दोस्तों में बांट दी।
यह भी पढ़ें- शर्मनाक! देवर की भाभी पर थी गंदी नजर, 3 साथियों संग मिलकर किया गैंगरेप
Panchukula: Girl alleges her husband forced her to convert to Islam, when she denied he threatened to divorce.She adds later he & his friend circulated nude photos of her online. Police says, 1 accused arrested, received no complaint over forcing her to convert religion.'#Haryana pic.twitter.com/HuazImROST
— ANI (@ANI) April 6, 2018
तलाक की दी धमकी
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने एक मुस्लिम युवक से शादी की थी। शादी के बाद से पति महिला पर इस्लाम कबूलने को लेकर दबाव डाल रहा था। इतना हीं नहीं वह पीड़िता को धमकी भी देता था कि अगर वो उसकी बात नहीं मानेगी तो उसे तलाक दे देगा।
यह भी पढ़ें- Video: चलती ट्रेन में महिला से अश्लील हरकत करता रहा शख्स, लोग बने रहे तमाशबीन
निजी तस्वीरें की वायरल
आरोपी के दवाब और धमकी के बावजूद भी जब महिला ने अपना धर्म छोड़कर इस्लाम नहीं कबूला तो आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरों को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दिया, जिससे महिला की बदनामी हो।
आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखेबाजी से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App