Morni Gangrape Case: गैंगरेप मामले में एक और गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी जारी
हरियाणा के पंचकुला में मोरनी इलाके में एक लड़की से गैंगरेप मामला में एक और कामयाबी मिल गई है। पंचकूला ने छापेमारी के दौरान एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम साहब सिंह बताया है।

हरियाणा के पंचकुला में मोरनी इलाके में एक लड़की से गैंगरेप मामला में एक और कामयाबी मिल गई है। पंचकूला ने छापेमारी के दौरान एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम साहब सिंह बताया है।
पुलिस ने इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बीते दिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस की छापेमारी जारी है। इस मामले में पुलिस को अभी और लोगों की तलाश है।
Morni gangrape case: Panchkula police have arrested another accused, Sahab Singh. Three people have been arrested till now. #Haryana
— ANI (@ANI) July 22, 2018
बता दें कि बीते दिन हरियाणा के पंचकूला में एक युवती के साथ 40 लोगों ने 4 दिनों तक एक गेस्ट हाउस में गैंगरेप किया था। पीड़िता लड़की को नौकरी का झांसा देकर गेस्ट हाउस में बुलाया गया और फिर उसे बंधक बना लिया गया।
ये सरकारी गेस्ट हाउस बताया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला पंचकूला के मोरनी इलाके का है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App