Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित

पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सूदृढ़ बनाने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के मकसद से भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 के लिए, प्रदेश की उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को लाखों रूपए की राशि के पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान में 9171 ग्राम पंचायतों के चुुनाव तीन चरणों में, जानें कब क्या होगा।
X
ग्राम पंचायत चुुनाव (फाइल फोटो)

पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सूदृढ़ बनाने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के मकसद से भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 के लिए, प्रदेश की उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को लाखों रूपए की राशि के पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान मृूल्यांकन वर्ष 2018-19 के आधार पर दिए जाएंगे। करनाल जिला के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली में जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतंे शामिल है, इनके लिए अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कार संख्या और उसकी राशि ईनाम के रूप में रखी गई है।

पुरस्कार की श्रेणी बारे उन्होंने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण की श्रेणी में 6 पुरस्कार रखे गए है, इनमे एक जिला परिषद, 2 पंचायत समिति और 3 पुरस्कार ग्राम पंचायतों के लिए हंै। जिला परिषद के लिए पुरस्कार की अनुमानित राशि 50 लाख रूपए, प्रत्येक पंचायत समिति को 25 लाख और प्रत्येक ग्राम पंचायत को 8 लाख रूपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा श्रेणी में एक ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा, पुरस्कार की राशि 10 लाख रूपए होगी।

तीसरी श्रेणी ग्राम पंचायत विकास योजना में भी एक ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा और चयनित पंचायत को 5 लाख रूपए की ईनाम राशि दी जाएगी। चौथी और अंतिम, बाल मैत्री ग्राम पंचायत श्रेणी में भी उक्त के अनुसार एक ग्राम पंचायत को पुरस्कार दिया जाएगा, जो कि 5 लाख रूपए का होगा।


और पढ़ें
Next Story