गांवों की पंचायत ने ली पराली न जलाने की शपथ
बढ़ते वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सांपला ब्लॉक की तीन गांव की पंचायत ने धान की पराली न जलाने की शपथ ली।

बढ़ते वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सांपला ब्लॉक की तीन गांव की पंचायत ने धान की पराली न जलाने की शपथ ली। पंचायत ने किसानों को भी इसके लिए प्रेरित किया है। गिझी, गांधरा, कसरेंटी तीनों पंचायतों ने किसानों से अपील की है कि वे पराली नहीं जलाएंगें।
गिझी गांव के किसानों ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी धान की पराली न जलाने की शपथ ली। सरपंच महेंद्र पहलवान ने बताया कि गांव का कोई भी किसान पराली नहीं जलाएगा। पिछले वर्ष भी किसानों ने पराली नहीं जलाई थी।
वहीं कसरेंटी के सरपंच प्रदीप कुमार ने कहा कि किसान अपनी पराली को जलाने की बजाए पशु चारे के रूप में प्रयोग करेंगे। गांधरा के चौगामा प्रधान सोनू मलिक ने भी किसानों से अपील की है कि कोई भी किसान अपनी धान की पराली न जलाएं। उन्होंने बताया कि किसानों ने विश्वास दिलाया है कि वे न तो स्वंम पराली जलाएंगे और न हीं दूसरों को जलाने देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App