Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कार सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली

पलवल के कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक घटना सामने आई है। यहां कार सवार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक महिला को गोली मार दी।

पलवल कार सवार युवकों ने महिला को मारी गोली
X
महिला को मारी गोली (फाइल फोटो)

पलवल के कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात कार सवार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते युवती को गोली मार दी है। जिसके बाद युवती को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

पलवल के कैलाश नगर निवासी ज्योति (25) को गोली मारी गई है। जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात की है। गांव सिहौल के युवकों ने पलवल कैंप थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में रहने वाली ज्योति (25) को गोली मार दी। गोली महिला के पैर पर लगी। महिला और उसके परिवार के साथ आरोपियों की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story