Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फसल अवशेषों में आग लगाने के मामले में 20 सरपंचों को जारी किए नोटिस

हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में फसल अवशेषों में आग लगाने को लेकर जीरो टोलरेंस पालिसी पर काम किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो
X
सांकेतिक फोटो

हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में फसल अवशेषों में आग लगाने को लेकर जीरो टोलरेंस पालिसी पर काम किया जाएगा। इस मामले में सरपंच से लेकर एसडीएम स्तर के अधिकारी पर भी पैनी निगाहे रखी जाएंगी।

अगर किसी गांव और उपमंडल में फसल अवशेषों में आग लगने का एक भी मामला सामने आया तो सम्बन्धित सरपंच और अधिकारी को चार्जशीट और सस्पैंड करने में जरा सी भी देरी नहीं लगाई जाएगी। मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा मंगलवार को चंडीगढ़ से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थी।

इससे पहले मुख्य सचिव ने फतेहाबाद, जींद, कैथल, करनाल, सिरसा, अम्बाला, भिवानी, हिसार, सोनीपत, पानीपत, रोहतक और अन्य जिलों के उपायुक्तों से फसल अवशेषों में आग लगाने, आग लगाने वालों के खिलाफ दर्ज एफआईआर, गिरफ्तारियों, चालान, चार्जशीट, सस्पैंड, जुर्माने की राशि सहित अन्य पहलुओं पर फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है।

उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में 70 मुकदमे फानों में आग लगाने लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए है। इन मुकदमों में दर्ज लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस को दिशा-निर्देश दे दिए गए है। इसके अलावा 20 सरपंचों को भी पंचायत विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है, अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो सम्बन्धित सरपंच को सस्पैंड भी किया जाएगा।

उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को जागरुक करेंगे, सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे और एक भी खेत में फसल अवशेष ना जले इसको सुनिश्चित भी करेंगे। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि विभाग प्रदीप मील, राजेश वर्मा आदि उपस्थित थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story