हरियाणा के 13 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद
जींद में 26 नवंबर को बीजेपी सांसद रजकुमार सैनी पिछड़ा वर्ग की राज्य स्तरीय रैली कर रहे हैं।

हरियाणा के जींद और रोहतक के जसिया में 26 नवंबर को दो अलग-अलग रैलियों के चलते माहौल तनावपूर्ण बन गया है।
इसके चलते हिरयाणा सरकार ने किसी भी तरह के हंगामे से बचने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य के 13 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। यह सेवाएं 26 नवंबर की रात 12 बजे तक बंद रहेंगी।
Haryana govt suspended mobile internet, SMS & dongle services in Jind, Hansi,Bhiwani,Hisar,Fatehabad,Karnal,Panipat,Kaithal,Rohtak,Sonipat,Jhajjar & Charkhi Dadri till 26 Nov midnight citing likelihood of tensions due to agitators during rallies in Jasiya, Rohtak & Jind on 26 Nov
— ANI (@ANI) November 25, 2017
बता दें कि सोशल साइट्स के जरिए दोनों रैलियों के लिए न केवल समर्थन जुटाया जा रहा, बल्कि एक दूसरे पर जमकर हमले भी बोले जा रहे हैं। सीएम के निर्देश पर हरियाणा के गृह सचिव एसएस प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़ें- लंदन के मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग की अफवाह से भगदड़, पुलिस ने खाली कराए दो स्टेशन
जींद, हांसी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, कैथल, सोनीपत, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी जिलों मे मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।
बताते चले कि जींद में 26 नवंबर को बीजेपी सांसद रजकुमार सैनी पिछड़ा वर्ग की राज्य स्तरीय रैली कर रहे हैं, जबकि रोहतक के जसिया में जाट नेता यशपाल मलिक की ओर से रैली की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App