हरियाणा: कैथल में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार में सवार 4 युवकों की मौत
हरियाणा के कैथल में नेशनल मार्ग पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। आल्टो कार में सवार 4 युवकों की मौत हो गई।

X
HaribhoomiCreated On: 1 Dec 2019 4:54 AM GMT
हरियाणा के कैथल में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल मार्ग पर क्योड़क गांव के नजदीक एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जाता है कि एक अज्ञात वाहन ने आल्टो कार में टक्कर मार दी। जिसके कारण कार में सवार 4 युवकों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृत युवक मोहाली के बताए जा रहे हैं। यह हादसा रात को करीब 1 बजे हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story