आधे घंटे तक नाचा नाग-नागिन का जोड़ा, कोई चढ़ाने लगा दूध को किसी ने टेका मत्था
भीड़ से बेखबर नाग नागिन का ये जोड़ा करीब आधे घंटे नाचता रहा।

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस महीने को भुजंगधारी भगवान शिव का महीना भी कहा जाता है और ऐसे भी नाग नागिन के जोड़े को देखना बेहद ही शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: VIDEO: आदमी ने ट्रेन में सो रही महिला के चेहरे पर किया पेशाब
हरियाणा के झज्झर में डिफेंस कॉलोनी में एक घर के करीब नाग-नागिन का जोड़ा नाचते हुए दिखाई दिया। नाग नागिन के इस जोड़े को नाचता हुआ देख आसपास के कई लोगों और तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया।
लोगों की भीड़ से बेखबर नाग नागिन का ये जोड़ा करीब आधे घंटे नाचता रहा। इस दौरान वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने मोबाइल कैमरे से नाग नागिन के इस नृत्य का वीडियो भी शूट कर लिया।
इसे भी पढ़ें: गाय को बचाने में गई तीन मुसलमानों की जान
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम के लगभग 7 बजे के आसपास उन्होंने डिफेंस कॉलोनी में नाग नागिन के जोड़े को नाचते हुए देखा। हालांकि अंधेरा घिरने के बाद ये जोड़ा कहां गया ये किसी को नहीं पता चला।
मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं ने बताया कि सावन मास में नाग-नागिन के जोड़े को देखना बेहद शुभ माना जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App