बहादुरगढ़ : नफे सिंह राठी बने इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष
बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

X
Priyanka KumariCreated On: 3 Jan 2020 10:07 AM GMT
बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। जनता के बीच प्रदेशाध्यक्ष के रूप में उभर कर आए है, जिसे देखते हुए जनता ने खुशी जाहिर कर लोगों के बीच लड्डू बांटे गए है। साथ ही पटाखे छोड़कर लोगों ने खुशी जाहिर की है।
वहीं प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद से ही समर्थको में खुशी का माहौल बना हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष बनने पर नफे सिंह राठी ने कहा कि संगठन को और भी ज्यादा मजबूत करेंगे। इसके अलावा नए साथी को जोड़ा जाएगा और पूराने साथी को वापस लाया जाएगा।
आपको बता दें कि नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ से दो बार विधायक और पूर्व विधायक एसेसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही नगर परिषद के दो बार चेयरमैन का भी पदभार संभाल चुके है।
Next Story