हरियाणाः जल परियोजना के लिए नाबार्ड ने जारी किये 772 करोड़ रूपये, 256 गांवों में होगी जलापूर्ति
हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में आठ जल परियोजनाओं के लिए नाबार्ड ने 722 करोड़ रूपये जारी किये हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री बनवारी लाल ने इसकी जानकारी दी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Aug 2018 6:42 AM GMT
हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में आठ जल परियोजनाओं के लिए नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) ने 722 करोड़ रूपये जारी किये हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री बनवारी लाल ने इसकी जानकारी दी है।
लाल ने संवाददाताओं को बताया कि इन परियोजनाओं पर काम चल रहा है और इनके माध्यम से 256 गांवों तथा बस्तियों में जलापूर्ति की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने लगभग 237 करोड़ रूपये की तीन और परियोजनाओं का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा है।
मंत्री ने बताया कि दूसरे प्रस्ताव का लक्ष्य प्रदेश के 109 गांवों और बस्तियों में जलापूर्ति का है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story