Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मनाक: रोहतक में छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या

हरियाणा के रोहतक में एक छात्रा की कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शर्मनाक: रोहतक में छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या
X

हरियाणा के रोहतक में एक छात्रा की कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छात्रा भिवानी के एक गांव निवासी थी।

पुलिस के अनुसार, झज्जर का रहने वाला युवक अर्जुन शनिवार को भिवानी निवासी छात्रा को लेकर रोहतक के एक होटल में पहुंचा। वहां पर दोनों ने कमरा लिया। दोनों ने कमरे में खाना भी मंगवाया।
करीब तीन घंटे बाद युवक कमरे से बाहर आया और होटल कर्मचारियों को बताया कि छात्रा की हालत बिगड़ गई है।
पुलिस के अनुसार, होटल कर्मचारियों ने युवक से युवती को अस्पताल ले जाने को कह दिया। युवक ने छात्रा को देव कॉलोनी के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया और फरार हो गया। छात्रा के पास मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गयी। इसके बाद उसके परिजन भिवानी पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई, जिसमें युवक की पहचान हो गई।
शहर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि छात्रा का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के आरोप में भिवानी पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन को हिरासत में ले लिया है।
श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली कि छात्रा और अभियुक्त एक-दूसरे के संपर्क में थे। अभियुक्त ने स्वीकार किया है कि कमरे में उसने छात्रा के साथ संबंध बनाए थे, लेकिन इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। वह अस्पताल में भर्ती कराकर चला गया था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को अदालत में पेश करके उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story