Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी :हरियाणा में अभी ठंड से बचने की आसार नहीं, अगले कुछ दिनों में हो सकती है बारिश

Mosam Ki Jankari : हरियाणा में लोग अभी भी ठंड का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड और बढ़ सकती है।

हरियाणा में अभी ठंड से बचने की आसार नहीं, अगले कुछ दिनों में हो सकती है बारिश
X
हरियाणा में कडाके की ठंड (फाइल फोटो)

मौसम की जानकारी (Mosam Ki Jankari) :हरियाणा में ठंड का कहर अभी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही हैं।प्रदेश में नए साल का जश्न मनाने निकले लोगों को शीतलहरों का सामना करना पड़ा । हरियाणा के कई क्षेत्रों में आज भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। हरियाणा के उत्तरी राज्यों में जल्द ही कभी भी बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। लोगों को इससे शीतलहरों से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में और ठंड और बढ़ सकती है। आइए जानें कैसा रहेगा प्रदेश के इन जिलों के मौसम का हाल।

अंबाला में बारिश की संभावना

अंबाला में आज मौसम विभाग के अनुसार बादल छाने और बारिश की संभावना है। मगर दिन मेें साफ है। शाम तक ठंड बढ़ सकती है। 3 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। 4 जनवरी को को भी आमतौर पर बारिश या गरज के साथ छीटें पड सकते हैं। मौसम में ठंडक रहेगी। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। 5 जनवरी की बात करें तो इस दिन घूप निकलेगी। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। इस दिन बारिश की संभावना कम है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। 6 जनवरी को भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कई जगह अच्छी धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। 7 जनवरी को मौसम विभाग के अनुसार गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। 8 जनवरी को दिनभर बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है।

गुरुग्राम में भी ठंड से परेशान

गुरुग्राम में भी इन दिनों लोग ठंड से परेशान है। आज की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में अच्छी घूप निकली है। आज पूरे दिन आसमान साफ रहेगा। 3 जनवरी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। 4 जनवरी को को भी आमतौर पर बारिश या गरज के साथ छीटें पड सकते हैं। मौसम में ठंडक रहेगी। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। 5 जनवरी को कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। 6 जनवरी को भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। बारिश होने के आसार है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है। 7 जनवरी को मौसम विभाग के अनुसार गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है। 8 जनवरी को दिनभर बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है।

और पढ़ें
Next Story