हरियाणा की मॉडल के साथ फोटोग्राफर ने किया रेप, केस दर्ज
देश के अलग-अलग राज्यों में महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं कम होती नहीं दिख रही है। हरियाणा (गुरुग्राम) की एक मॉडल के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।

देश के अलग-अलग राज्यों में महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं कम होती नहीं दिख रही है। हरियाणा (गुरुग्राम) की एक मॉडल के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।
खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक फोटोग्राफर ने हरियाणवी मॉडल को शादी का झांस देकर उसके साथ बलात्कार किया। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन के मुतबाकि महिला मॉडल की शिकायत के आधार पर स्थानीय थाने में एक जीरो एफआईआर दर्ज करके मामले को जहां क्राइम को अंजाम दिया गया उस जिले को ट्रांसफर कर दिया गया है।
पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया कि पीड़िता महिला मॉडल मांगरे की रहने वाली है। वे करीब 6 महीने पहले वह गोविंद नाम के एक फोटोग्राफर के संपर्क में आई थी। फोटोग्राफर ने उसे अपने पैतृक गांव में फोटोशूट करने का झांसा दिया था। फोटोग्राफर गोविंद ने मॉडल के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने मॉडल से शादी करने का वादा किया और शामली स्थित अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
हाल ही में जब महिला ने गोविंद पर शादी का दावब बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। गोविंद ने लड़की की आपत्तिजन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। जब पीड़िता ने उसे ऐसा करने को रोका तो फोटोग्राफर ने सोलश मीडिया के माध्यम से उसे एक अपशब्द संदेश भेजा। इसके बाद महिला ने बीते शुक्रवार को फोटोग्राफर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App