घर से लापता छात्रा ने की शादी, खाली हाथ लौटी पुलिस
महम क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले घर से लापता छात्रा ने प्रेमी संग शादी कर ली। इसका खुलासा उस समय हुआ जब छात्रा की मां की शिकायत पर महम पुलिस छात्रा को ढूंढ़ती हुई उसके पास पहुंची।

X
Haribhoomi TeamCreated On: 6 Nov 2019 12:56 AM GMT
महम क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले घर से लापता छात्रा ने प्रेमी संग शादी कर ली। इसका खुलासा उस समय हुआ जब छात्रा की मां की शिकायत पर महम पुलिस छात्रा को ढूंढ़ती हुई उसके पास पहुंची।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसी कॉलेज में छात्रा बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह अचानक बिना बताए घर से चली गई थी तथा वह अपने कागजात साथ ले गई थी। छात्रा की मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जिसके तहत पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद परिजनों से जान का खतरा बताते हुए कैथल पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। दोनों को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story