नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
लड़की की काउंसलिंग के दौरान पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

रोहतक के ओल्ड सब्जी मंडी थाना क्षेत्र से एक युवक नाबालिग लड़की का अपहरण कर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया है। लड़की की काउंसलिंग के दौरान पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया।
पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। मामले के मुताबिक एक परिवार ने पुलिस को शिकायत दी कि 20 नवम्बर से उनकी नाबालिग बेटी लापता है जिसका अपहरण कर लिया गया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सलारा मोहल्ला चौकी प्रभारी जरनैल सिंह ने आरोपित सुमित के पास से लड़की को बरामद कर लिया।
लड़की की काउंसलिंग के दौरान पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने आरोपित सुमित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App