रास्ते में रोककर नाबालिग लड़के ने लड़की से की छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 12 वर्षीय लड़की गांव में ही किसी काम से जा रही थी।

यमुनानगर के साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़के ने रास्ते में रोककर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपित फरार हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 12 वर्षीय लड़की गांव में ही किसी काम से जा रही थी। रास्ते में गांव के ही 17 वर्षीय लड़के अभिषेक ने उसकी लड़की को रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
उसकी लड़की के विरोध करने पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसकी लड़की ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App