Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी: आने वाले दो तीन दिनों में हरियाणा में कुछ ऐसा रहेगा मौसम की मिजाज, इन इलाकों में अलर्ट

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी की वजह से हरियाणा राज्य में शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

Mausam ki Jankari: 4 दिन और नहीं मिलेगी हरियाणा के लोगों को ठंड से राहत, ये रहा सबसे ठंडा शहर
X
हरियाणा मौसम(फाइल फोटो)

मौसम की जानकारी(Mausam ki Jankari): सर्दी आते ही मौसम ने अपना कहर बरसाना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में आने वाले दो तीन दिनों में फिर से बारिश अपना कहर बरसा सकती है, जिससे ठंड भी अपनी तेज रफ्तार पकड़ेगी।

वहीं बीते शनिवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे प्रदेश के कई शहरों में इसका असर दिख रहा है। कई शहरों में तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे रात में सबसे ज्यादा सर्द हवा का मौसम देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में 24 एमएम बारिश दर्ज की गई है। दिसंबर माह में हुई इस बारिश का असर किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा। वहीं कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील बजाड़ ने कहा कि इस समय जितनी बारिश हुई है, उससे नाइट्रोजन का काम करेगा। साथ ही यूरिया की कमी को भी पूरा करेगा।

पहाड़ों में बर्फबारी से बदलेगा हरियाणा का मौसम

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने बर्फबारी को देखते हुए शीतलहर की आशंका जताई है। पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा के आस पास के राज्यों का मौसम

वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना बताई गई है। पहाड़ों में लगातार बर्फबारी के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जिसका असर आस- पास के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है।

उत्तर भारत के तीन पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में तीन दिन से बर्फबारी और बारिश जारी है। तीनों ही राज्यों के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन और बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही लोगों को अर्लट किया गया है कि मौसम के पूरी तरह से साफ होने तक घरों से बाहर ना निकलें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story