Mausam ki Jankari: 4 दिन और नहीं मिलेगी हरियाणा के लोगों को ठंड से राहत, ये रहा सबसे ठंडा जिला
Mausam ki Jankari: हरियाणा में कई जगहों पर सर्द हवाओं की वजह से शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। बीते शुक्रवार को कई शहरों में कोहरा देखने को मिला। जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है।

X
HaribhoomiCreated On: 11 Jan 2020 4:52 AM GMT
कुछ दिनों की ठंड से राहत मिलने के बाद एक बार फिर से हरियाणा में ठंड लौट आई है। वहीं हरियाणा में कई जगहों पर सर्द हवाओं की वजह से शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। बीते शुक्रवार को कई शहरों में कोहरा देखने को मिला। जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा। वहीं हरियाणा के ज्यादातर शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया।
वही बीते शुक्रवार को हिसार का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस और नारनौल 1.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी 1.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू 1.8 डिग्री सेल्सियस और सीकर 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हिसार सबसे ठंडा शहर रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की अभी कोई उम्मीद नहीं है। वहीं 14 जनवरी और 15 जनवरी को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।
Next Story