Mausam Ki Jankari: हरियाणा में 15 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, बारिश और ओले को लेकर चेतावनी
Mausam Ki Jankari: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। आशंका है कि ओले भी पड़ सकते हैं। राज्य के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Mausam Ki Jankari: हरियाणा में लगातार ठंड का सितम जारी है। इस ठिठुरती ठंड ने लोगों के लिए काफी दिक्कतें खड़ी कर दी हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसका असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ रहा है। तापमान में लगातर गिरावट देखने को मिल रही है। बीते सोमवार को हरियाणा के रोहतक का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ये सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा।
मुख्य शहरों का तापमान
वहीं आज फरीदाबाद का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल 1.5 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी 2.8 डिग्री सेल्सियस, सिरसा का तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस, अम्बाला का तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस, कुरुक्षेत्र का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में हरियाणा में अच्छा- खासा कोहरा देखने को मिल सकता है। नए साल के मौके पर बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के कुछ जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं। इसका असर फसलों पर भी पड़ सकता है। आने वाले कुछ दिनों में धूप का दीदार होना मुश्किल है। बेशुमार ठंड को देखते हुए बच्चे और बुजुर्ग अपना खास ख्याल रखें।
सभी स्कूल रहेंगे बंद
हरियाणा में शीतलहर के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक ठंड के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 16 जनवरी को स्कूल खोले जाएंगे। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि राज्य में ठंडी हवा ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। बच्चों के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकती है। इसको ही ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App