मौसम की जानकारी: हरियाणा की जनता को मिली ठंड से राहत, दो दिन में फिर बदल सकते हैं हालात
मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): हरियाणा के मौसम ने थोड़ी करवट ले ली है। कई क्षेत्रों में आज अच्छी धूप देखी गई। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश के संकेत भी दे दिए हैं।

मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari) दिसंबर में पड़ी कड़ाके की ठंड के बाद आज हरियाणा वासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम में आज गर्माहट महसूस की गई है। आज हरियाणा के लगभग कई जिलों में मौसम साफ रहा। लोग घर से निकल कर धूप का मजा ले रहे है।
मौसम अभी करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर दिशा में आगे बढ़ने की संभावना को देखते हुए 5 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इसके साथ ही बीच-बीच में हल्के बादल बनने की संभावना है। हरियाणा में नारनौल में कल न्यूनतम तापमान सबसे कम 1.3 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
धुंध छंटने में लगेगा समय
दिन और रात के मौसम में अभी ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में हरियाणा के कुछ जिलों में कहीं-कहीं सुबह धुंध पड़ सकती है। गुरुग्राम की बात करें तो आज यहां दिन की शुरुआत कोहरे की साथ हुई। 4 जनवरी के मौसम की बात करें तो यहां सुबह धुंध छाने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना हैं। 5 जनवरी के बात करें तो सुबह घना कोहरा रहेगा। दिनभर बादल छाए रहेंगे। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहेगा।
अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने के आसार बने हुए है। कहीं-कहीं कोहरा भी बना रह सकता है।