Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी: हरियाणा में ठंड की दोहरी मार, कोहरे की वजह से रेल यातायात पर असर, कई इलाकों में अलर्ट

मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari): हरियाणा में आज लोगों को तामपान गिरने और कोहरे की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोहरे की वजह से प्रदेश में कई ट्रेने देर से चल रही है।

Weather Updates: दिल्ली में ठड़ ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड, क्रिसमस की रात हो सकती है और सर्द
X
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठड़ (फाइल फोटो)

मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari): प्रदेश में 2019 खत्म होने के साथ ठण्ड की मार बढ़ती जा रही है। हरियाणा में आज का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा के कई शहरों में तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। गिरता तापमान हरियाणा के लोगों को सता ही रहा था, कि कोहरे की दोहरी मार भी अब प्रदेश के लोगों पर पड़ने वाली है।

हालाँकि शनिवार को धुप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत ज़रूर मिली होगी। कोहरे की चादर में ढकने के बाद हरियाणा में रेल यातायात भी धीमा हुआ है। कई ट्रेने देर से चल रही है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पानीपत में आज अधिकतम तापमान 17 और न्यनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। जींद, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, झज्जर शहरों में अधिकतम तामपान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। प्रदेश में कोहरे की मार यातायात पर भी पड़ेगी।

आज की बात करें तो सुबह का तापमान 12 डिग्री रहेगा लेकिन दिन चढ़ते चढ़ते लोगों को राहत मिलेगी और तापमान बढ़ेगा। दिन में तापमान 19 डिग्री तक पहुंचने से लोगों को राहत मिलेगी। शाम की बात करे तो फिर लुढ़केगा और 15 तक पहुंचने के बाद रात में फिर 12 डिग्री पर जा पहुंचेगा।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story