Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी: हरियाणा के कई जिलों में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार,मौसम विभाग के अनुसार गिर सकता है पारा

मौसम की जानकारी: हरियाणा का मौसम एक बार फिर से पलटने वाला है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है।

Mausam Ki Jankari: हरियाणा में मौसम हुआ सुहावना, कई जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश
X
Mausam Ki Jankari: हरियाणा के कई जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश

मौसम की जानकारी (mausam ki jankari) :हरियाणा में मौसम एक बार मौसम फिर यूटर्न ले सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में सूबे में बारिश की आंशका चेताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में कोहरा भी पड सकता है। आज शाम तक सूबे में हल्की बारिश के आसार बने हुए है।

28 जनवरी को विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। बरसात के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सर्दी से अभी राहत नहीं मिलेगी। आज करनाल जिले में मौसम के हाल की बात करें तो यहां आज (सोमवार) सुबह 11 बजे 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आज के तापमान की बात करें तो जिले में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

करनाल जिले में अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

तारीकन्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)मौसम का हाल
28 जनवरी9.016.0बारिश के आसार
29 जनवरी8.016.0बारिश के आसार
30 जनवरी6.017.0कोहरा
31 जनवरी5.018.0कोहरा
01 फरवरी5.018.0कोहरा
02 फरवरी4.019.0कोहरा




और पढ़ें
Next Story