Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी: हरियाणा में बारिश ने बदला मिजाज, अगले 24 घंटों तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम

मौसम की जानकारी: पूरे हरियाणा में रातभर से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटाें तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Mausam Ki Jankari : हरियाणा में मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ पड़े ओले
X
हरियाणा में बारिश ने बदला मिजाज (फाइल फोटो)

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): हरियाणा के सभी जिलों में बीती रात से ही तेज बारिश हो रही है। बारिश प्रदेश के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अगले 48 घंटों के भीतर सूबे में ओलावृष्टि की संभावना भी बन रही है। बीती रात से ही कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत, हिसार, अंबाला, करनाल, कैथल, पलवल, और पानीपत समेत हरियाणा के सभी जिलों में रातभर से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार का मौसम अगले 24 घंटों तक ऐसा ही बना रहेगा।


मौसम विभाग ने कहा है कि सूबे में अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है। हरियाणा में जनवरी के शुरूआत में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई थी। अगर प्रदेश में दोबारा ओलावृष्टि होती है तो सर्दी एक बार फिर से दस्तक दे सकती है।

हरियाणा के रोहतक जिले की बात करें तो यहां बीती रात से ही तेज बारिश हो रही है। आज सुबह से ही लगातार बारिश बनी हुई है। तापमान की बात करें तो यहां सुबह 10 बजे 18 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार देर शाम तक बारिश का मौसम ऐसे ही बना रहेगा। आज रोहतक में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री रहने की संभावना है।


हरियाणा के रोहतक जिले में अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

29 जनवरी की बात करें तो यहां पूरे दिन तेज बारिश के आसार बने हुए है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश व कुछ स्थानों पर पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। यहां न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

30 जनवरी को जिले में कोहरा रहने की उम्मीद है। दिन भर आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। तानमान की बात करें तो यहां यहां न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

31 जनवरी के मौसम की बात करें तो यहां सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। यहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

और पढ़ें
Next Story