मौसम की जानकारी: हरियाणा में ठंडी हवाओं से सर्द हुआ मौसम, 28 और 29 को बारिश के आसार
मौसम की जानकारी: हरियाणा वासियों को आज ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। दिन के समय धूप निकलने की तेज संभावना बन रही है।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): हरियाणा में दिनभर घूप निकलने के कारण शुक्रवार को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मगर ठंडी हवाओं ने मौसम को सर्द बनाए रखा। सूबे के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज मौसम साफ रहने के उम्मीद है। उसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। और 29 जनवरी को प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश के आसार हैं। हिसार, नारनौल समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में शुक्रवार सुबह से धूप निकलने के बावजूद दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई। तेज हवा के चलने से रोहतक में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा, वहीं हिसार में 3 डिग्री और करनाल में 2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। हालांकि हिसार में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई, फिर भी सामान्य से एक डिग्री कम रहा। हिसार के मौसम की बात करें तो यहां सुबह के समय कई क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिला। आज शनिवार सुबह 7 बजे हिसार का तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
हिसार में अगले कुछ दिनों का तापमान
तारीक | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | मौसम का हाल |
26 जनवरी | 5.0 | 20.0 | काेहरा रहेगा |
27 जनवरी | 6.0 | 19.0 | बारिश के आसार |
28 जनवरी | 7.0 | 17.0 | बारिश के आसार |
29 जनवरी | 9.0 | 16.0 | बारिश के आसार |
30 जनवरी | 7.0 | 16.0 | बादल छाए रहेंगे |
30 जनवरी | 7.0 | 16.0 | कोहरा |