मौसम की जानकारी: हरियाणा मेें खिली धूप, कड़ाके की ठंड से मिली राहत
मौसम की जानकारी: आज हरियाणा वासियों को लंबे समय से पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत मिली है।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): उत्तरी और पश्चिमी हरियाणा में पिछले दिनों हल्की बारिश के बाद शीत लहर से सूबे में ठंड बढ़ गई थी। बीती रात की बात करें तो यहां देर रात सूबे के लगभग सभी जिले में शीतलहर चली। ठंडी हवाओं ने मौसम में और ठंडक पैदा कर दी थी।
आज गुरुवार सुबह की बात करें तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। सूबे के लगभग सभी जिलों में आज सुबह अच्छी धूप देखने को मिली। आज सुबह 10 बजे फरीदाबाद में 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सुबह 6 बजे कई क्षेत्रों में हल्की धुंध देखने को मिली।
जैसे- जैसे समय बढता गया,कोहरा छंटने लगा। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन मौसम खुला रहेगा। आज फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 9.0 और अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री तक रहने की संभावना है। करनाल अंबाला और हिसार में भी आज माैसम साफ रहा।
हरियाणा के फरीदाबाद जिले का अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
तारीक | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | मौसम का हाल |
24 जनवरी | 8.0 | 18.0 | हल्का कोहरा |
25 जनवरी | 9.0 | 19.0 | काेहरे के बाद धूप |
26 जनवरी | 11.0 | 19.0 | कोहरे के बाद घूप |
27 जनवरी | 11.0 | 21.0 | बाद छाए रहेंगे |
28 जनवरी | 13.0 | 21.0 | बारिश के आसार |
29 जनवरी | 12.0 | 22.0 | बारिश के आसार |